व्यापार
सोना फिर 30 हजार के पार, चांदी फिसली
- 471 Views
- May 13, 2016
- By admin
- in व्यापार, समाचार
- 0 Comments
- Edit
सोना फिर 30 हजार के पार, चांदी फिसली
वैश्विक स्तर पर पीली धातु में तेजी और डॉलर के मुकाबले रुपए के टूटने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 9 मई के बाद पहली बार 30 हजार रुपए के पार पहुंच गया। सोने में 200 रुपए की तेजी रही और यह 30050 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। गत दिवस यह 100 रुपए लुढ़क गया था। वहीं, कमजोर औद्योगिक मांग से चांदी 350 रुपए फिसलकर 40750 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। लंदन से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को एक फीसदी टूटने के बाद आज सोना हाजिर 10.7 डॉलर चढ़कर 1275.5 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.6 डॉलर की छलांग लगाकर 1276.8 डॉलर प्रति औंस पर रहा। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि पीली धातु को लेकर निवेश धारणा मजबूत बनी हुई है। हालांकि, डॉलर की तेजी से सप्ताह के दौरान इस पर दबाव जरूर रहा। अब निवेशकों की नजर इस बात पर है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में अगली बढ़ौतरी कब करता है। वे इस संबंध में किसी भी प्रकार के संकेत का इंतजार कर रहे हैं। लंदन में आज चांदी हाजिर भी 0.11 डॉलर चढ़कर 17.12 डॉलर प्रति औंस पर रही।