दुनिया
सुषमा स्वराज के पास आई खराब फ्रिज की शिकायत, हाजिर जवाबी से जीत लिया लोगों का दिल, जानिए कैसे?
- 598 Views
- June 14, 2016
- By admin
- in दुनिया, समाचार
- 0 Comments
- Edit
सुषमा स्वराज के पास आई खराब फ्रिज की शिकायत, हाजिर जवाबी से जीत लिया लोगों का दिल, जानिए कैसे?
मोदी सरकार की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज उस वक्त अजीब उलझन में फंस गई जब सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर उनसे एक यूजर ने अपने खराब फ्रिज को लेकर मदद मांगी। सुषमा सोशल मीडिया के जरिए लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए जानी जाती है लेकिन सोमवार को उनके पास आई एक शिकायत ने उन्हें चक्कर में डाल दिया। दरअसल पल्ली वेंकट नाम के व्यक्ति ने ट्विटर पर सुषमा स्वराज और रामविलास पासवान को ट्वीट करते हुए अपने खराब फ्रिज के बारे में मदद मांगी थी।
उन्होंने दोनों केंद्रीय मंत्रियों को ट्वीट कर बताया कि एक कंपनी ने उन्हें खराब फ्रिज बेच दिया है। वह कंपनी इसे बदलने को तैयार नहीं बल्कि मरम्मत के लिए जोर दे रही है। सुषमा स्वराज ने भी बड़ी ही विनम्रता के साथ ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा ‘भाई मैं रेफ़्रिजरेटर से जुड़े मामले में आपकी मदद नहीं कर सकती। मैं संकटग्रस्त लोगों की मदद करने में ही व्यस्त हूं।’
इसके बाद लोगों ने ट्विटर पर वेंकट का खूब मजाक उड़ाया और सुषमा की हाजिर-जवाबी की जमकर तारीफ की। दरअसल वेंकट को यह शिकायत सिर्फ उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान से ही करनी थी लेकिन उन्होंने अपनी यह शिकायत सुषमा स्वराज से भी कर दी।