देश
सुरंग के रास्ते आतंकी भेजने की फिराक में था पाकिस्तान, BSF ने फेल की नापाक साजिश
जम्मू के साम्बा सेक्टर में BSF ने पाकिस्तान की बड़ी नापाक साजिश का भंडाफोड़ कर एक पाकिस्तानी सुरंग का पता लगाया है. यह सुरंग ज़मीन से करीब 25 फीट नीचे और लगभग 170 मीटर तक भारतीय सीमा के अंदर तक खोदी गई थी. जम्मू में सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ करवाने में नाकाम पाकिस्तान अपने नापाक मंसूबो को अंजाम देने के लिए एक बार फिर सुरंग का सहारा लेने की फिराक में था, जिसे बीएसएफ ने विफल कर दिया है.
मामला जम्मू के साम्बा सेक्टर के बैन-गलाड का है, जहां पाकिस्तान की इस सुरंग वाली साजिश का पर्दाफाश हुआ है. दरअसल, शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जारी एन्टी टनलिंग ऑपरेशन के दौरान बीएसएफ को साम्बा के बैन गलाड में सीमा से करीब 170 मीटर अंदर एक संदिग्ध जगह मिली, जिसकी तलाशी के दौरान वहां एक टनल मिली.
बीएसएफ का दावा है कि इस टनल से पाकिस्तान आतंकियों और हथियारों की घुसपैठ कराने की फिराक में था. यह टनल ज़मीन से 25 फ़ीट अंदर खोदी गयी है और इसकी गोलाई 3 से 4 फ़ीट है. भारतीय सीमा में जिस खेत मे यह सुरंग मिली है वो अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 170 मीटर अंदर हैं. वहीं, इस टनल को बनाने और इसकी मज़बूती के लिए पाकिस्तान ने सीमेंट का भी इस्तेमाल किया है. इस टनल से बीएसएफ को पाकिस्तान के कराची और शकरगढ़ की कई फैक्टरियों के सीमेंट बैग मिले हैं. इन बैग्स में जहां सुरंग के अंदर सीमेंट पहुंचाया जाता था तो वहीं खाली बैग्स में खोदी गयी मिट्टी को सुरंग से निकाला जाता था.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.