मनोरंजन
सुभाष घई के बाद साजिद खान भी #MeToo के लपेटे में, करते थे अश्लील डिमांड
तनुश्री दत्ता की ओर से नाना पाटेकर पर लगे यौन शोषण के आरोप के बाद भारत में #MeToo का मामला जोर पकड़ चुका है. अब तक कई महिलाएं सामने आकर आरोप लगा चुकी हैं. नाना पाटेकर, विवेक अग्निहोत्री, विकास बहल, पीयुष मिश्रा, आलोक नाथ, रजत कपूर और वरुण ग्रोवर जैसे कई नाम सवालों के घेरे में हैं. इस अभियान के तहत नाना पाटेकर समेत 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की जा चुकी है. नाना और आलोक नाथ को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है. आलोक नाथ से 10 दिन में जवाब मांगा गया है. जहां नाना को सिंटा ने, वहीं आलोक नाथ को FWICE ने नोटिस भेजा है.
साजिद खान पर शारीरिक दुर्व्यवहार का आरोप
#Metoo अभियान में एक और बड़ा नाम सामने आया है. फिल्ममेकर साजिद खान पर उनकी Ex-असिस्टेंट डायरेक्टर सलोनी चोपड़ा ने गंभीर आरोप लगाए. सलोनी ने एक वेबसाइट पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिख अपनी आपबीती सुनाई है. इसे उन्होंने ट्वीट भी किया है. सलोनी ने साजिद पर हैरेसमेंट और शारीरिक दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि साजिद उनसे अश्लील फोटो मांगते थे और वल्गर बातें करते थे. साजिद की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है.