मनोरंजन
‘साथ निभाना साथिया’ की ‘परिधि’ जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगी
- 226 Views
- May 17, 2017
- By admin
- in मनोरंजन, समाचार
- 0 Comments
- Edit
मशहूर टीवी सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ में परिधि का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस लवलीन कौर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. आपको बता दें कि इस समय अपने करियर पर फोकस करने वाली लवलीन जल्द ही सगाई कपने वाली हैं.
लवलीन कौर ने इंटरटेनमेंट पोर्टल से बात करते हुए बताया है वह जल्द ही अरेंज मैरिज करने जा रही हैं. लवलीन बेंगलुरु के बिजनेसमैन कौशिक कृष्णामूर्ति के साथ शादी करेंगी. लवलीन और कृष्णामूर्ति की शादी अभी करियर पर फोकस होने के चलते अगले साल होगी.
आपको बता दें कि हाल ही में लवलीन में ‘साथ निभाना साथिया’ सीरियल को छोड़ दिया था. लवलीन का कहना है कि वह अभी बेहतर टीवी सीरियल में में काम की तलाश कर रही हैं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 26 साल की लवलीन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ से की थी. लवलीन सावधान इंडिया, क्या हुआ तेरा वादा, कैसा ये इश्क है, लव बॉय चांस जैसे मशहूर टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं.