खेल
सरफराज अहमद के बेटे के साथ धोनी की ये तस्वीर हो रही है वायरल
- 299 Views
- June 18, 2017
- By admin
- in खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
आज इंग्लैंड के ओवल मैदान पर भारत और पाकिस्तान की टीमें चैम्पियंस ट्रॉफी के खिताब को जीतने के लिए एक दूसरे से टकराएंगी. लेकिन मैच से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एस एस धोनी की एक तस्वीर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं.
दरअसल धोनी की जो तस्वीर इंटरनेट पर लोगों की तारीफें बटोर रही हैं, उसमें धोनी एक छोटे से बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि ये बच्चा पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद का बेटा है
धोनी ने सरफराज के बेटे अब्दुल्लाह को गोद में लेकर तस्वीर खिंचवाई है, जो कि अब वायरल हो रही है. इंडिया-पाक का फाइनल मैच किसी जंग से कम नहीं होता लेकिन फाइनल से पहले इस तरह की तस्वीर खिलाड़ियों के आपसी रिश्तों की बेहतरी को दर्शाती है.
धोनी की सरफराज के बेटे के साथ की ये तस्वीर अपने आप में बहुत कुछ कहती है. दोनों देशों के बीच की राजनीतिक परिस्थितियां काफी संवेनशील हैं. यही वजह है कि इस पड़ोसी देश के साथ भारत अब सिर्फ आईसीसी के इवेंट्स में ही टकराता है.