सजा का ऐलान आज, स्मिथ-वॉर्नर-बेनक्रॉफ्ट की जगह टीम में आए ये तीन खिलाड़ी
- 109 Views
- March 28, 2018
- By admin
- in खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
बॉल टेंपरिंग विवाद में आज किसी भी समय सजा का ऐलान हो सकता है. इस विवाद में शामिल कप्तान स्टीव स्मिथ, उपकप्तान डेविड वॉर्नर और सलामी बल्लेबाज केमरून बेनक्रॉफ्ट को टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया है, तीनों स्वदेश लौटे रहे हैं.
30 मार्च से जोहानिसबर्ग में खेले जाने वाले सीरीज के आखिरी टेस्ट में स्मिथ-वॉर्नर और बेनक्रॉफ्ट की जगह लेने वाले तीन खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी गई है. मेट रेनशॉ को एक दिन पहले ही टीम से जुड़ने के लिए कहा गया था.
रेनशॉ के अलावा ग्लेन मैक्सवेल और जो बर्न्स को भी जोहानिसबर्ग की उड़ान भरने के लिए कहा गया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी 33 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन के पास रहेगी. टिम पेन ऑस्ट्रेलिया के 46वें टेस्ट कप्तान हैं. फिलहाल इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-2 से पीछे है.