खेल
सचिन ने स्वीकारा IOA का रियो ओलंपिक के ब्रांड एंबेसडर बनने का ऑफर
- 382 Views
- May 03, 2016
- By admin
- in खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
सचिन ने स्वीकारा IOA का रियो ओलंपिक के ब्रांड एंबेसडर बनने का ऑफर
नई दिल्ली:पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अगस्त में ब्राजील के रियो डी जेनेरो में होने वाले ओलंपिक खेलों में भारतीय दल के गुडविल एंबेसेडर होंगे।
सचिन ने भारतीय ओलंपिक संघ(आईओए) की ओर से उन्हें दिए गए इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति जता दी है। इस समय परिवार के साथ मसूरी में छुट्टियां बिता रहे पूर्व क्रिकेटर सचिन के अलावा बालीवुड अभिनेता सलमान खान और ओलंपिक में देश के एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को भी आईओए ने रियो में गुडविल एंबेसेडर नियुक्त किया है।