खेल
सचिन तेंदुलकर के हाथों तोहफे में मिली BMW लौटाएंगी दीपा करमाकर
- 555 Views
- October 12, 2016
- By admin
- in खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
रियो ओलिंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने तोहफे में मिली बीएमडब्लू कार को लौटाने का फैसला किया है. यह तोहफा उन्हें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने सौंपा था. हालांकि यह कार दीपा को हैदराबाद बैडमिंटन एसोसिएशन (एचबीए) के अध्यक्ष वी चामुंडेश्वरनाथ ने गिफ्ट की थी.
अंग्रेजी अखबार ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ के अनुसार दीपा के कोच बिश्वेश्वर नंदी ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपा के परिजनों से बात कर उन्होंने कार को न लेने का फैसला किया है. उनके मुताबिक गाड़ी काफी महंगी है. इसकी देख-रेख आसान नहीं होगी.
कोच के मुताबिक त्रिपुरा में दीपा के घर तक इसके लायक न तो सड़कें हैं, न ही आसपास कोई सर्विस सेंटर है. ऐसे में कार की देखरेख और भी मुश्किल हो जाएगी.