मनोरंजन
श्रीदेवी की फिल्म ‘मॉम’ ने सात दिनों में कर ली है अच्छी कमाई, जानें कलेक्शन
- 297 Views
- July 15, 2017
- By admin
- in मनोरंजन, समाचार
- 0 Comments
- Edit
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की कमबैक फिल्म ‘मॉम’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. पिछले हफ्ते सात जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने 7 दिनों में 23 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
‘मॉम’ ने रिलीज के दिन शुक्रवार को 2.90 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरूआत की. लेकिन शनिवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस की पटरी पर रफ्तार पकड़ते हुए 5.08 करोड़ रुपये की कमाई की. रविवार को भी फिल्म ने अपना जलवा बरकरार रखते हुए 6.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके बाद चौथे दिन सोमवार को इस फिल्म ने 2.52 करोड़, मंगलवार को 2.74 करोड़, बुधवार को 2.23 करोड़ और गुरूवार को 1.91 करोड़ की कमाई की. इस तरह ये फिल्म 7 दिनों में 23.80 करोड़ कमा चुकी है.
इस हफ्ते रणबीर और कैटरीना की फिल्म जग्गा जासूस सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इसके बावजूद अभी 700 सिनेमाघरों में श्रीदेवी की ये फिल्म टिकी हुई है. देखना ये दिलचस्प होगा कि कहीं दूसरे हफ्ते ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक पाती है या नहीं.
श्रीदेवी के अलावा इस फिल्म में नवाजु्द्दीन सिद्दीकी, अक्षय खन्ना, पाकिस्तानी कलाकार सेजल अली और अदनान सिद्दीकी मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म में सेजल अली ने श्रीदेवी की बेटी का किरदार निभाया है जिसकी काफी तारीफ हुई है.
‘मॉम’ का प्रोडक्शन श्रीदेवी के फिल्मकार-पति बोनी कपूर ने किया है. यह फिल्म श्रीदेवी के इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने के पर सात जुलाई को रिलीज की गई है. एबीपी न्यूज़ की फिल्म समीक्षा के मुताबिक इस फिल्म की कहानी बहुत ही साधारण है लेकिन इसे श्रीदेवी की बेहतरीन एक्टिंग ने असाधारण बना दिया है. इसी साल अप्रैल में रवीना टंडन की फिल्म ‘मातृ’ रिलीज हुई थी जिसका प्लॉट और कहानी सब कुछ ‘मॉम’ जैसा ही था. इन दोनों फिल्मों की कहानी में कोई फर्क नहीं है, फर्क है तो उसे पर्दे पर उतारने की कला में…
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.