मनोरंजन
‘शिवाय’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, पूरे एक्शन में दिख रहे हैं अजय देवगन
- 558 Views
- October 24, 2016
- By admin
- in मनोरंजन, समाचार
- 0 Comments
- Edit
अभिनेता से डायरेक्टर बने बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने सोमवार को अपनी आने वाली फिल्म ‘शिवाय’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया है. पहले ट्रेलर की तरह ही इसमें भी फॉरेन लोकेशन्स, एक्शन सीन्स और हैरतअंगेज स्टंट्स की भरमार है.
ट्रेलर देख कर लगता है जैसे फिल्म में हॉलीवुड इफेक्ट्स का बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया गया है साथ ही ट्रेलर में बाप-बेटी की एक इमोशनल कहानी भी नजर आ रही है. पहला ट्रेलर पूरी तरह से अजय देवगन पर फोकस था लेकिन दूसरे ट्रेलर में फिल्म की अभिनेत्रियों को भी बखूबी दिखाया गया है. फिल्म में दिलीप कुमार की नातिन आयशा सैगल मुख्य भूमिका में हैं.
दीवाली पर रिलीज होने जा रही शिवाय को लेकर पहले ही घमासान मच चुका है. अजय देवगन करन जौहर पर पैसे देकर फिल्म ‘’ऐ दिल है मुश्किल’ का रिव्यू करवाने का आरोप लगा चुके हैं. करन जौहर की फिल्म भी 28 अक्टूबर को ही रिलीज हो रही है. एक ही दिन रिलीज होने जा रही दोनों फिल्मों में जबरदस्त टक्कर होने की उम्मीद है.