खेल
शिखर धवन ने भुवी से शादी पर पूछा सवाल तो, मिला ऐसा जबाव !
- 207 Views
- November 21, 2017
- By admin
- in खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
श्रीलंका के खिलाफ दमदार प्रर्दशन करने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अब एक नई पारी के लिए पूरी तरह से तैयार चुके हैं. मैच के बाद भुवी टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन के साथ अपनी शादी को लेकर बात-चीत करते दिखे.
दरअसल धवन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने भुवी से उनकी शादी को लेकर कुछ सवाल-जबाव किया.
धवन ने भुवी से पूछा, ”लो जी हमारा एक और शेर कल जोरू का गुलाम बन जाएगा. मोतीचूर का लड्डू जो खाए वो भी पछताए जो ना खाए वो भी पछताए, कैसा लग रहा है और क्या तैयारी है.
इस पर भुवी ने जबाव देते हुए कहा, ” शादी कल नहीं 23 नवंबर को हैं. तैयारी वैसे कुछ नहीं है जो किया है घर वालों ने किया हैं, अभी मैच खेलकर आए हैं थके हैं तो पता नहीं वहां जाकर क्या फीलिंग आएगी. भुवी ने इशारों में हीं धवन से कहा आप लोगों से ही सुनी है कि शादी की फीलिंग होती होती है.
आपको बता दें कि इससे पहले भुवी ने अपनी कुछ फैंमली मेंबर्स और दोस्तों की मौजूदगी में 4 नवंबर को ग्रेटर नोएडा में नुपुर नागर के साथ सगाई की थी.