मनोरंजन
शरमन जोशी के साथ ‘Baarish 2’ की KISSING सीन के दौरान जब इतनी नर्वस हो गई एक्ट्रेस
अभिनेता शरमन जोशी (Sharman Joshi) ने ZEE5 के शो ‘बारिश (Baarish)’ के पहले सीजन के साथ डिजिटल शुरूआत की थी. अब वह इस वेबसीरीज के दूसरे सीजन के साथ दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार हैं. इस सीरीज में उनके साथ एक्ट्रेस आशा नेगी (Asha Negi) नजर आने वाली हैं. शरमन ने अब आशा नेगी के साथ किसिंग सीन को लेकर एक किस्सा शेयर किया है.
हमारी सहयोगी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफडॉटकॉम की खबर के अनुसार शरमन जोशी ने ‘सॉरी भाई’, ‘हेट स्टोरी 3′ जैसी फिल्मों में किसिंग सीन दिए हैं. उन्होंने बातचीत में कहा, “वह (आशा) बहुत ही असहज थी, लेकिन शुक्र है प्रिया (बनर्जी) वहां उस दिन मौजूद थी और आशा को नॉर्मल करने में हेल्प करती रहीं. शुरू में जब मैं किसिंग सीन शूट करना शुरू किया था तो मैं सोचता था कि मैं ऐसा कैसे करूं कि मेरी को-एक्ट्रेस को यह सहज और कंफ्टेबल रहे. लेकिन जब मैं शूटिंग पर गया तो देखा वह एक्ट्रेस पहले ऐसे सीन कर चुकी थीं उनकी जगह मैं ही असहज था. इस बार मेरे जैसा ही कुछ आशा नेगी के साथ हुआ. वह थोड़ी असजह थी लेकिन बाद में सब नॉर्मल रहा.’
इस सीन के मामले में आशा नेगी ने कहा, ‘क्योंकि यह मेरा पहला किसिंग सीन था, तो इस सीजन के लिए यह मेरे लिए सबसे मुश्किल दृश्य बन गया. मैं बहुत नर्वस थी लेकिन नंदिता मेहरा और शरमन जोशी मुझे बहुत इजी कर दिया था.’
आपको बता दें कि पहले सीजन में, अनुज और गौरांगी के एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और बाद में दोनों शादी करेंगे. और अब इस सीजन में वह एक जोड़े के रूप में जीवन की रोलरकोस्टर यात्रा का गवाह बनेंगे, क्योंकि वे अपने रिश्ते में बाधाओं का सामना करते हैं.
अपने रोल पर शरमन ने कहा, ‘सीजन 1 की शुरूआत अनुज और गौरवी के बीच संबंधों से हुई. जहां वे एक अरेंज मैरिज के लिए तैयार होते हैं. जहां कैसे जीवन उन पर चुनौतियां डालता है.” उन्होंने आगे कहा, “अब दूसरे सीजन में यहां चुनौतियां और सब कुछ मिलेगा, लेकिन इसके साथ-साथ आप दोनों के प्यार के बारे में जानेंगे. लेकिन इस सीजन में आप प्यार के साथ बहुत सारे ड्रामा देखेंगे.”
‘बारिश 2’ अल्ट बालाजी और जी 5 पर स्ट्रीम होगा. इसमें प्रिया बनर्जी, विक्रम सिंह चौहान, अभिषेक वर्मा, अनुज दूहन, शुभांगी लाटकर, बेनाफ पटेल और साहिल श्रॉफ भी हैं.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.