देश
शपथ के दौरान हंगामा करने वालों को गोगोई ने दिया जवाब, सामने आया ये रिएक्शन
- 64 Views
- March 19, 2020
- By admin
- in देश, समाचार
- 0 Comments
- Edit
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई (Ranjan Gogoi) ने आज राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए नामांकित किया था.
इस दौरान विपक्ष के कुछ सांसदों ने सदन में हंगामा किया. गोगोई जब शपथ ले रहे थे, तब विपक्ष के कुछ सांसद शेम-शेम के नारे लगाने लगे और फिर सदन से बाहर चले गए.
इस पूरे मामले पर राज्यसभा सांसद हो चुके पूर्व चीफ जस्टिस गोगोना ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘जो लोग मेरा विरोध कर रहे हैं, वे जल्द ही मेरा स्वागत भी करेंगे’.
इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई का राज्यसभा में मनोनयन के फैसले को लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता मधु किश्वर द्वारा सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. याचिका में कहा गया है कि रंजन गोगोई को राज्यसभा भेजे जाने के फैसले से न्यायपालिका की स्वायत्तता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया है, इसलिए इसपर रोक लगाया जाना चाहिए.
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राज्यसभा के लिए नामित किए जाने के बाद विपक्ष काफी हमलावर दिखा. ऐसे में रंजन गोगोई ने मंगलवार को कहा था कि पहले मुझे शपथ ले लेने दीजिए फिर मैं मीडिया से विस्तार में बात करूंगा कि मैंने ये क्यों स्वीकार किया और मैं राज्यसभा क्यों जा रहा हूं.