मनोरंजन
विवाद के चलते ‘पद्मावती’ अब एक दिसंबर को नहीं होगी रिलीज़, अगली तारीख अभी तय नहीं
- 285 Views
- November 19, 2017
- By admin
- in मनोरंजन, समाचार
- 0 Comments
- Edit
फिल्म पद्मावती को लेकर देश भर में हो रहे विरोध के बीच एक बड़ी खबर आई है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पद्मावती के निर्माता वायकॉम 18 ने फिल्म की रिलीज़ डेट टाल दी है. वायकॉम 18 की ने स्वेच्छा से फिल्म की रिलीज़ डेट आगे बढ़ाने की बात कही है.
फिल्म रिलीज़ की अगली तारीख को लेकर वॉयकॉम ने कहा है कि हम जल्द ही अगली तारीख की घोषणा करेंगे. आपको बता दें कि एबीपी न्यूज़ ने तीन दिन पहले ही पद्मावती की रिजीजट टलने की खबर दिखाई थी.
सेंसर बोर्ड ने लौटा दी है फिल्म
फिल्म निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड को सर्टिफिकेट के लिए फिल्म भेजी थी लेकिन सेंसर बोर्ड के इसे बिना देखे ही वापस कर दिया था. सेंसर बोर्ड की ओर कहा गया कि आवेदन में यह साफ नहीं किया था कि ये फिल्म कल्पना या तथ्य पर आधारित है.
चुनिंदा पत्रकारों को दिखाई फिल्म, सेंसर बोर्ड नाराज
फिल्म को लेकर चल रहे विवाद के बीच निर्माताओं ने एक स्पेशल स्क्रीनिंग की थी. इस स्क्रीनिंग में इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा , रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अरनब गोस्वामी और वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक समेत कुछ चुनिंदा लोगों को फिल्म दिखाई थी. इन लोगों ने फिल्म देखने के बाद कहा था कि फिल्म में कुछ भी विवादित नहीं है.
फिल्म निर्माताओं का यह पैंतरा उन पर उल्टा पड़ गया. सेंसर बोर्ड ने कुछ खास लोगों को फिल्म दिखाए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की. सेंसर बोर्ड के मुखिया प्रसून जोशी ने कहा, ”ये बेहद निराशाजनक है कि सेंसर बोर्ड को दिखाए बगैर या उसके प्रमाणित किए बिना ही पद्मावती फिल्म की मीडिया के लिए स्क्रीनिंग हो रही है, नेशनल चैनल्स पर उसकी समीक्षा हो रही है.”
दिल्ली में विरोध, कहा- सिनेमा घर में आग लगा देंगे
पूरे देश में पद्मावती पर महाभारत जारी है. पद्मावती को लेकर चल रहा विरोध अब राजधानी दिल्ली पहुंच गया है. आज कुछ लोगों ने निर्माण विहार स्थिति वीथ्रीएस मॉल के बाहर प्रदर्शन किया. इन लोगों का कहना था कि फिल्म को रिलीज़ नहीं होने देंगे. अगर कोई सिनेमा हॉल फिल्म चवाएगा तो उसमें आग ला देंगे.
क्या है पूरा विवाद?
फिल्म ‘पद्मावती’का राजस्थान में कड़ा विरोध हो रहा है. राजस्थान की करणी सेना ने फिल्म का विरोध करते हुए कहा है कि वे फिल्म को देश भर में रिलीज नहीं होने देंगे. करणी सेना ने फिल्म के अभिनेता रनवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोन को जान से मारने तक कि धमकी दी है. दरअसल, करणी सेना का आरोप है कि रानी ‘पद्मावती’ और अलाउद्दीन खिलजी के बीच प्रेम संबंध दिखाए गए हैं. साथ ही फिल्म में कई राजस्थानी परंपराओं को भी गलत ढंग से दिखाया गया है.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.