खेल
विराट कोहली के लिए बड़ी खबर, आरसीबी से जुड़े एबी डिविलियर्स
- 307 Views
- April 03, 2017
- By admin
- in खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
आईपीएल सीजन 10 से ठीक पहले और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम और कप्तान विराट कोहली के लिए एक बड़ी खबर आ रही है. साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स आईपीएल सीजन 10 के लिए बैगलोर पहुंच चुके हैं.
डिविलियर्स ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. इससे पहले खबर ये आ रही थी की डिविलियर्स बैक इंजरी की वजह से आईपीएल सीजन 10 में आरसीबी के साथ नहीं जुड़ पाएंगे. हालांकि पांच अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ पहले मुकबाले में डिविलियर्स मैदान पर उतर पाएंगे या नहीं ये साफ नहीं हो पाया है.
आपको बता दें कि टीम के कप्तान विराट कोहली भी कंधे में चोट के कारण आईपीएल के शुरूआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे जबकि के एल राहुल पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में डिविलियर्स का आरसीबी के साथ जुड़ना विराट कोहली और आरसीबी दोनों के लिए बहुत ही अच्छी खबर हैं.