दुनिया
विदेशों में इस साल भारतीय छात्रों पर हमले की 21 घटनाएं, अकेले पोलैंड में हुईं नौ घटनाएं
- 302 Views
- December 27, 2017
- By admin
- in दुनिया, समाचार
- 0 Comments
- Edit
सरकार ने बताया कि साल 2017 में दुनिया के अलग अलग देशों में पढ़ रहे भारतीय छात्रों पर हमले की 21 घटनाएं हुईं. सबसे अधिक नौ घटनाएं पोलैंड से सामने आई हैं. लोकसभा में अभिषेक सिंह के प्रश्न के लिखित उत्तर में विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने यह जानकारी दी. सिंह ने विदेशों में भारतीय छात्रों पर हमले का जो आंकड़ा रखा, उसके मुताबिक 2017 में नवंबर तक ऐसी कुल 21 घटनाएं सामने आईं.
इन आंकड़ों के अनुसार पौलैंड में नौ, इटली में तीन और ऑस्ट्रेलिया में दो घटनाएं हुईं. अमेरिका, फ्रांस, रूस, चेक रिपब्लिक, बुल्गारिया, बांग्लादेश और गुयाना में भारतीय छात्रों पर हमले की एक-एक घटनाएं सामने आई हैं.
सिंह ने कहा कि भारतीय छात्रों पर हमले की घटनाओं को रोकने के लिए त्वरित कदम उठाए गए हैं और उन देशों में भारतीय दूतावासों/उच्चायोगों में भारतीय छात्र कल्याण अधिकारी नियुक्त किये गए हैं जहां बड़ी संख्या में भारतीय छात्रों ने दाखिला ले रखा है.