दुनिया
वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनेगा जिरिएट्रिक वार्ड
- 162 Views
- May 25, 2017
- By admin
- in दुनिया, समाचार
- 0 Comments
- Edit
जिला कुल्लू के वरिष्ठ नागरिकों के लिए खुशखबरी है….क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए एक अलग से जिरिएट्रिक वार्ड बनाया जाएगा। जहां सिर्फ वरिष्ठ नागरिकों का ही उपचार होगा और यह वार्ड आधुनिक सुविधाओं से पूरी तरह लैस होगा ताकि यहां आकर 60 से अधिक की उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों का आसानी से उपचार हो सके। उनकी देखरेख के लिए डॉक्टर भी विशेष रूप से तैनात किया जाएगा।
हालांकि क्षेत्री अस्पताल कुल्लू में अभी भी सप्ताह में एक बार एक डॉक्टर विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों का ही स्वास्थ्य चेकअप करता है लेकिन इस जिरिएट्रिक वार्ड के बनने से वरिष्ठ नागरिकों को अस्पताल में 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधा अलग से ही उपलब्ध होगी।
बुजुर्गों यहां इलाज के दौरान किसी समस्या से भी दो चार नहीं होना पड़ेगा।