देश
लेह एयरपोर्ट का होगा आधुनिकीकरण, लद्दाख में PM मोदी के मिशन से घबराया चीन
- 186 Views
- July 07, 2020
- By admin
- in Uncategorized, देश, समाचार
- Comments Off on लेह एयरपोर्ट का होगा आधुनिकीकरण, लद्दाख में PM मोदी के मिशन से घबराया चीन
- Edit
लद्दाख में पीएम मोदी के मिशन से चीन घबरा गया है. मोदी सरकार ने जिस तरह लद्दाख के विकास का बीड़ा उठाया है, उससे चीन परेशान है. लद्दाख में एलएसी के नजदीक जब तक बुनियादी ढांचा विकसित नहीं था तो चीन को एलएसी पर मनमानी करने में आसानी होती थी. लेकिन अब मोदी सरकार लद्दाख में सड़क और पुल से लेकर एयरपोर्ट तक विकसित कर रही है. चीन की हर चाल नाकाम की जा रही है.
चीन जानता है और समझ चुका है कि लद्दाख का विकास पीएम मोदी का सपना है और अब इसी विकास से चीन परेशान है. चीन की परेशानी का कारण लद्दाख में सिर्फ बॉर्डर एरिया की सड़कें और पुल नहीं है बल्कि लद्दाख का संपूर्ण विकास भी चीन के गले नहीं उतर रहा है. मोदी सरकार ने लद्दाख के विकास का चौतरफा प्लान तैयार किया है.
लद्दाख में बनाई जा रहीं नई सड़कें
नई सड़कें बनाई जा रही हैं. टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. पीएम मोदी के इसी विकास प्लान का एक बड़ा हिस्सा है. लेह एयरपोर्ट का आधुनिकीकरण होगा. पूरे देश को लद्दाख से जोड़ना वाला ये इकलौता एयरपोर्ट है- जिसका नाम- कुशक बाकुला रिम्पौछे है. अब यहां पर नई टर्मिनल बिल्डिंग बनाई जा रही है जो कि आधुनिकता के साथ साथ लद्दाख की कला एवं संस्कृति पर आधारित होगी. लद्दाख अपनी खुबसूरती की वजह से दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी तरफ खींचता है और साल में कई हजार टूरिस्ट यहां आते हैं. इसी वजह से लेह एयरपोर्ट को बेहद आधुनिक तरीके से बनाने का प्लान किया गया है.