देश
लेफ्ट पर भड़के रविशंकर प्रसाद, बोले- हमें न दें ज्ञान, हराकर बनाएं सरकार
- 108 Views
- February 29, 2020
- By admin
- in देश, समाचार
- 0 Comments
- Edit
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लिबरल और लेफ्ट दलों के लोगों पर जमकर निशाना साधा है. रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि मैं अपने उदारवादी वामपंथी मित्रों से कहना चाहता हूं कि हमें हराकर, आप अपनी सरकार बना लें. आप हमें उदारवाद, धर्मनिरपेक्षता, समावेशिता और मानवाधिकार न सिखाएं. क्या आपने कभी आतंकवाद और अतिवादी हिंसा पीड़ितों के मानवाधिकारों के बारे में बात की है. कभी नहीं.
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक रविशंकर प्रसाद ने कागज दिखाने को लेकर भी लोगों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि वे कोई कागज नहीं दिखाएंगे. यह ठीक है. यही लोग दस्तावेज मांग रहे थे कि अयोध्या में राम लला पैदा हुए थे. इस तथ्य को इन लोगों ने भुला दिया है कि दुनिया हजारों साल से मान रही है. यह दोहराव, पाखंड और बौद्धिक बेईमानी है.