राजनीति
लालू यादव का बड़ा बयान, कहा- समर्थन पर समय आने पर लेंगे निर्णय
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि बिहार के राजनीतिक हालात पर समय आने पर निर्णय लेंगे। उन्होंने फिर दुहराया कि बिहार में गठबंधन मजबूत है और जारी रहेगा। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उनका एक ही काम बचा है, वो बिहार की सरकार को गिराने का षडयंत्र कर रही है।
लालू ने फिर कहा कि भाजपा ने हमारे बेटा, बेटी को फंसाया। तेजस्वी तो बच्चा था। उस समय क्रिकेट खेलता था। उसे फंसाया गया है। लालू बुधवार की शाम पटना से रांची पहुंचे हैं और आज फिर चारा घोटाला मामले में उनकी कोर्ट में पेशी है।
लालू प्रसाद ने कहा कि भाजपा कितना भी षडयंत्र कर ले, हमारी ओर से कोई गलती नहीं होने वाली है। भाजपा देश को टुकड़े-टुकड़े में बांटना चाहती है। राजद जनता के बीच जाएगी और भाजपा की करतूतों को उजागर करेगी। बिहार की जनता ने राजद-जदयू को सरकार चलाने का जनादेश दिया है, जिसे अस्थिर किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 27 अगस्त को पटना में रैली कर रही है, जिसमें भाजपा के षडयंत्र को उजागर किया जाएगा। उनके लोग जनता के बीच जा रहे हैं। उन्हें सीबीआई की अदालत में नहीं बुलाया जाता तो वे भी जनता के बीच रहते।
लालू ने कहा- रमई राम ने भ्रम फैलाया
यह पूछने पर कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को अपने को निर्दोष साबित करने के लिए चार दिन का समय दिया है। लालू ने कहा, ऐसा कोई समय नहीं दिया गया है। दरअसल, नीतीश कुमार ने रमई राम से कहा था, चार बजे प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे।
रमई राम कमरे से बाहर निकल कर आए और मीडिया से कह दिया कि तेजस्वी यादव को चार दिन का समय दिया गया है।
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.