देश
लखनऊ में सामने आया कोरोना का पहला पॉजिटिव केस, पटना में 4 संदिग्ध मामले
- 109 Views
- March 12, 2020
- By admin
- in देश, समाचार
- 0 Comments
- Edit
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस के पहले मामले की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही भारत में कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या 61 हो गई है. कनाडा से लखनऊ अपने रिश्तेदारों से मिलने आई एक महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है. हालांकि, महिला के पति की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है.
कनाडा से लौटी इस महिला को केजीएमयू के आईसोलेशन वॉर्ड मे रखा गया है. इस बीच कोरोना के खौफ से लखनऊ में इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) का दीक्षांत समारोह टाल दिया गया. इससे पहले आईआईएम बैंगलूरू समेत अन्य संस्थानों ने भी समारोह कैंसिल किये थे.