देश
रोएं या हंसे: सूखा झेल रहे लातूर में ओले के साथ हल्की बारिश
- 119 Views
- April 28, 2016
- By admin
- in देश, समाचार
- 0 Comments
- Edit
लातूर. सूखे की मार झेल रहे लातूर में बुधवार को बारिश हुई है. हालांकि इस बारिश से लोगों को थोड़ी राहत भी मिली है लेकिन इससे कोई खास फायदा नहीं होगा. बारिश के साथ ओला पड़ने की वजह से फसल को नुकसान हो जाता लेकिन खेत में फसल नहीं होने की वजह से किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
सीनियर ऑफिसीयल्स का कहना है कि जून के पहले हफ्ते से और अक्टूबर के अंत तक बेहतर बारिश की उम्मीद है. बीड कलेक्टर नवल किशोर का कहना है कि अगर बारिश इन दोनों फेस में होती है तो ही फायदेमंद होगी.
साथ ही इस बारिश के होने से कोई फायदा नहीं हुआ है और फसल न होने की वजह से कोई नुकसान भी नहीं हूआ है. मराठावाड़ा के डिविजनल कमीश्नर उमाकांत दनघाट का कहना है कि करीब 5 मिमी से 10 मिमी बारिश हुई लेकिन इसका कोई फायदा नहीं है.