मनोरंजन
रॉक ऑन का एंथम सॉन्ग मुंबई को समर्पित
- 592 Views
- October 19, 2016
- By admin
- in मनोरंजन, समाचार
- 0 Comments
- Edit
यह एंथम सॉन्ग बॉम्बे के उन जगहों को समर्पित है, जो कभी नहीं सोते। इस गाने में मुंबई के उन सभी ऐतिहासिक और सुप्रसिद्ध जगहों को दिखाया गया है, जो उसकी पहचान है। खासतौर से विक्टोरिया टर्मिनस स्टेशन, प्रसिद्ध बस स्टैंड, एयर इंडिया का ऑफिस और म्यूनिसिपल कार्पोरेशन का कार्यालय आदि दिखाए गए हैं। एंथम इन्हीं जगहों को दिखाते हुए शूट किया गया है ताकि हर कोई इस गाने को जी सके, महसूस कर सके।
मैजिक बैंड ने इस एंथम सॉन्ग को गाया है, जिसमें आपको पूरा मुंबई दर्शन होगा। अगर आप कभी मुंबई आए हैं या फिर आप मुंबईकर हैं तो इस गाने में आप खुद को बार-बार जीएंगे।
फिल्म के प्रवक्ता कहते हैं “रॉक ऑन-2 का एंथम एक विशेष गाना है, जो मुंबई के सारे प्रसिद्ध स्थलों को समर्पित है। जहां हर कोई कभी न कभी जरूर गया होगा।“
नीचे तस्वीरों में आप श्रद्धा कपूर को एंथम सॉन्ग के फर्स्ट लुक में देख सकते हैं जहां वो मैजिक बैंड के साथ गाना गा रहीं हैं।
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.