मनोरंजन
रीमा लागू के निधन से सदमे में संजय दत्त, कहा- आज मैंने एकबार फिर मां को खो दिया
- 137 Views
- May 18, 2017
- By admin
- in मनोरंजन, समाचार
- 0 Comments
- Edit
दिग्गज फिल्म और टीवी अभिनेत्री रीमा लागू का बीती रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. 59 साल की रीमा लागू ने बीती रात मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली. फिल्मों में मां के रोल में वो काफी लोकप्रिय हुई थीं. उनके मौत की खबर से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है. रीमा लागू की मौत पर कई फिल्मों में उनके बेटे का किरदार निभा चुके संजय दत्त ने अपनी संवेदना जाहिर की है.
संजय दत्त ने कहा, ”आज मैंने एकबार फिर मां को खो दिया. हमने कई फिल्मों में साथ काम किया था और जब भी मैंने उनके साथ अभिनय किया हमेशा उनसे कुछ नया सिखा. उनके जाने पर एक खालीपन आ गया है जिसे भर पाना काफी मुश्किल है. भगवान उनके परिवार और करीबियों को ताकत दे.”
आपको बता दें कि रीमा लागू ने कई फिल्मों में संजय दत्त की मां का किरदार निभाया था लेकिन फिल्म ‘वास्तव’ में संजय की मां शांता देवी के रूप में रीमा की काफी तारीफ हुई थी.
ता दें कि आमिर खान अपनी पत्नी किरण राव के साथ रीमा के घर पहुंचे और दुख जताया. आमिर ने कहा, ‘अभी तक हम लोग सदमें में हैं. उन्हें ऐसी कोई तकलीफ नहीं थी. मेरी पहली फिल्म रीमा जी के साथ थी. वो बहुत ही कमाल की एक्ट्रेस थीं. उनका दिल बहुत साफ था. सामाजिक मुद्दों पर भी वो काफी पहल करती थीं. हम पानी को लेकर काम कर रहे थें उसमें भी वो हमारे साथ थीं. हमारी यही दुआ है कि उनकी आत्मा को शांति मिले
आपको यह भी बता दें कि 90 के दशक की फिल्म ‘आशिकी’ में रीमा लागू ने राहुल रॉय की मां का किरदार निभाया था. इस फिल्म में उनके बेजोड़ अभिनय के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला था.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.