मनोरंजन
रिलीज के तीसरे दिन भी ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ ने की 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई, ‘हिंदी मीडियम’ भी अब तक कमा चुकी है 12 करोड़ रुपए
- 228 Views
- May 22, 2017
- By admin
- in मनोरंजन, समाचार
- 0 Comments
- Edit
पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड ने लगातार तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है. आपको बता दें कि फिल्म ने पहले दिन और दूसरे दिन भी 10 करोड़ रुपए कमाए थे. समीक्षकों के मुताबिक ये अच्छी शुरूआत है. तरन आदर्श ने ट्वीट करके इस फिल्म के कमाई की जानकारी दी है कि यह फिल्म भारत में अब तक 32.40 करोड़ रुपए कमा चुकी है.
ये फिल्म कुल 2500 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी जिसमें श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है. ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ चेतन भगत के उपन्यास का फिल्म रूपांतरण है. यह दूसरी बार है जब अर्जुन, चेतन भगत के उपन्यास पर बन रही फिल्म में दिखाई दे रहे हैं. इससे पहले साल 2014 में वह ‘2 स्टेट्स’ में भी नजर आ चुके हैं.
इसके अलावा इरफान खान की फिल्म हिंदी मीडियम भी पिछले हफ्ते रिलीज हुई थी. राइट टू एजुकेशन जैसे गंभीर विषय पर बनी इस फिल्म की कमाई में तीसरे दिन पहले से ज्यादा सुधार करते हुए 5.50 करोड़ रुपए कमाए हैं. शनिवार को रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपए कमाए थे. इस तरह यह फिल्म अब तक 12.56 करोड़ रुपए कमा चुकी है.
ये फिल्म भारत में 1126 स्क्रीन पर रिलीज हुई है जिसमें इरफान खान के अपोजिट पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म RTE जैसे गंभीर विषय पर बनी इस फिल्म को बहुत ही भारी भरकम ना बनाते हुए ह्यूमर के तड़के के साथ दर्शकों के सामने परोसा गया है. जिसे देखते वक्त बिल्कुल भी टेंशन नहीं होती. लेकिन देखने के बाद आप सोचने पर मजबूर हो जाते हैं.