मनोरंजन
राखी सावंत के एक्स ब्वॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी करेंगे शादी
- 149 Views
- January 21, 2017
- By admin
- in मनोरंजन, समाचार
- 0 Comments
- Edit
कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत के साथ रिलेशनशिप में होने की वजह से अभिषेक अवस्थी को फेम मिला था. जिन्हें राखी सावंत ने कैमरे के सामने थप्पड़ मार कर ब्रेकअप उनसे ब्रेकअप कर लिया था. बहरहाल, अपने पुराने दिनों के टूटे हुए प्यार से उबर कर अभिषेक अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं. खबरों की मानें तो अभिषेक अवस्थी जल्द अंकिता गोस्वामी नाम की लड़की के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.
इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक इस साल के आखिर में अंकिता के साथ शादी कर लेंगे. बताया जा रहा है कि अंकिता अभिषेक से 9 साल छोटी हैं, मगर एक दूसके के साथ अपनी जिंदगी बिताने के लिए दोनों उम्र के इस अंतर को परेशान नहीं मान रहे हैं.
कुछ दिनों पहले अभिषेक को ‘प्रेम या पहेली’ और ‘चंद्राकांता’ जैसे टीवी शो में अलग अलग रोल्स में देखा गया था.