दुनिया
यूएन में कश्मीर मुद्दा उठाने पर पाकिस्तान को मिली झिड़की
- 717 Views
- October 05, 2016
- By sochindia
- in दुनिया, समाचार
- 0 Comments
- Edit
संयुक्त राष्ट्र। पाकिस्तान को एक बार फिर कश्मीर के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र में झटका लगा है। पाकिस्तान यूएन में इस मुद्दे को उठाना चाहता था, लेकिन सुरक्षा परिषद ने कश्मीर मामले को सुनने से ही इनकार कर दिया।
संयुक्त राष्ट्र में रूस के दूत और अक्टूबर माह के लिए सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष विताली चर्किन ने इस वैश्विक संस्था में कश्मीर मसला और भारत के सर्जिकल स्ट्राइक का मुद्दा उठाने वाले पाकिस्तान को स्पष्ट तौर पर झिड़कते हुए कहा कि सुरक्षा परिषद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनावों पर चर्चा नहीं कर रहा।
जब उनसे दोबारा पूछा गया कि वह और रूस भारत-पाकिस्तान की स्थिति पर चर्चा करने से इतना ‘बच’ क्यों रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि आप जानते हैं। बहुत सी अन्य चीजें भी हैं।