देश
युवाओं को मिल रहा पांच गुणा बेरोजगारी भत्ता, रजिस्ट्रेशन के लिए लगी भीड़
- 83 Views
- February 20, 2020
- By admin
- in देश, समाचार
- 0 Comments
- Edit
राजस्थान में गहलोत सरकार चुनावी घोषणा पत्र को हर हाल में लागू करने में जुटी है. इसी का नतीजा है कि बेरोजगार युवाओं को पहले से पांच गुणा बेरोजगारी भत्ता मिलने लगा तो युवाओं को बड़ी राहत मिलने लगी. अलवर के रोजगार कार्यालयों में बेरोजगारों का रजिस्ट्रेशन भी बढ़ गया है.
राजस्थान में गहलोत सरकार ने आते ही चुनावी घोषणा पत्र को लागू करने की दिशा में तमाम कदम उठाए हैं. बेरोजगार स्नातक युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के तौर पर पांच गुना बढ़ोत्तरी के बाद मिलने वाली राशि से युवाओं के चेहरे पर एक नई मुस्कान दिख रही है.
अलवर जिले के रोजगार कार्यालय में करीब 1 लाख 10 हजार बेरोजगार युवा रजिस्टर्ड हैं. बेरोजगारी भत्ते की घोषणा के बाद करीब 30 हजार युवाओं के रजिस्ट्रेशन बढ़े हैं, इससे पहले 80 हजार बेरोजगार रजिस्टर्ड थे. मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना के तहत छात्र को तीन हजार और दिव्यांग छात्रा को पैतीस सौ रुपए बेरोजगारी भत्ते में दिए जा रहे हैं. जबकि इससे पहले पूर्व की सरकार में बेरोजगारों को 500 से लेकर 600 रूपए तक ही दिए जाते थे.
गहलोत सरकार ने इसी महीने करीब 13 हजार युवाओं को 40 करोड़ 40 लाख रुपए बेरोजगारी भत्ते के रूप में युवाओं को दिए हैं. इस मामले में विपक्ष ने भले ही हर मोर्चे पर बेरोजगारों को दिए जाने वाले भत्ते को छलावा बता रहे हैं, लेकिन बेरोजगार युवाओं को सरकार की इस योजना से काफी राहत मिली है. बहरहाल सरकार को रोजगार दिलाने की दिशा में भी आवयश्क कदम उठाने होंगे.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.